
बिलासपुर / रेप पीड़िता आदिवासी युवती ने पुलिस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को बचाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार की रात आईजी ऑफिस पहुंची युवती ने फरार आरोपी पलाश को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले की आदिवासी युवती ने रायपुर के महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष और विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाया है। रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस को जांजगीर-चांपा जिले का मामला बताकर ट्रांसफर कर दिया गया है। लेकिन, अब तक इस मामले में आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।







Comments are closed.