
तिल्दा/नेवरा/ समीपस्थ के ग्रामपंचायत-भुरसुदा में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वावधान में पंचायत प्रतिनिधियो के सहयोग से वृक्षारोपण व 1500 निःशुल्क फलदार पौधे का वितरण करके कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम. आर. मंडावी,विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी सतीष ठाकुर,अतिथि के रूप में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा शरद चंद्रा, सरपंच श्रीमती शुशीला साहू ,उपसरपंच अमरनाथ वर्मा,अध्यक्षता व मंच संचालन युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने किया।
शासकीय प्रथामिक शाला पूर्व माध्यमिक शाला में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात ग्रामपंचायत भवन में उपस्थित ग्रामवासियों को फलदार पौधा निःशुल्क वितरित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. आर. मंडावी ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग बहुत ज्यादा होने लगा है निरन्तर बढ़ते ही जा रहा है ऐसे ही परिस्थिति रहा तो आने वाले समय मे AC भी काम करना बंद कर देगा गर्मी अपने चरम पर होगी वैज्ञानिको के मुताबिक मुम्बई जेसे महानगर भी जलमग्न हो जाएंगे अभी वर्तमान का जो सबसे बड़ी समस्या लाईलाज वैश्विक महामारी कोरोना है वो भी चिंता जनक है लाखो लोगो को अपने चपेट में लेकर मृत्यू तक पहुँचा चुका है इन सभी समस्या से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण संतुलन बनाकर मानव जीवन को नष्ट होने से बचाया जा सकता है । युवा समाजसेवी संदीप वर्मा उनके साथ जुड़े छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के समस्त टीम को उन्होंने सलाम किया कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जो अभिनव प्रयास ये लोग बीते कई वर्षों से लगातार कर रहे है वह प्रेरणादायी है सही मायने में यही लोग प्राकृतिक रूप से भारत भूमि को बचाने में लगे है।
डीएसपी सतीष ठाकुर ने संदीप वर्मा के साथ पूरे छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के युवा टीम को बधाई देकर सभी लोगो से अभी बरसात का अनुकूल वातावरण का लाभ लेते हुवे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर उसको पौधे से पेड़ बनने तक देखरेख की अपील की।
थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहा गांव गांव में वृक्षारोपण व निःशुल्क फलदार पौधा का वितरण की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ उत्थान समिति ने उठा कर उसको सफलता तक पहुँचा रहे है जितनी प्रसंसा किया जाए कम है , ऐसे ही लोगो से प्रेरणा बाकी लोगो को लेना चाहिए और ऐसे नेक कार्य का हिस्सा बनना चाहिए।
सरपंच शुशीला साहू, उपसरपंच अमरनाथ साहू ने भी सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील कर इस कार्यक्रम के योजना रचना के लिए संदीप वर्मा का आभार माना।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने वितरित किये गए फलदार 1500 नग पौधे जो लोग लेकर घर गए उनसे अपील कर कहा है कि अगर उस पौधे को पेड़ बनने तक देखरेख 4-5 साल तक किया जाए तो आने वाले 100 साल तक हमारी ही 3-4 पीढ़ी उस फल का लाभ लेगी पर्यावरण संतुलन के साथ ही फल भी प्राप्त होगा, इसे ही कहते है कि शून्य की लागत में 100 प्रतिशत लाभ प्राप्त करना अंतिम में सभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण की अपील कर धरती को बचने में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरपंच प्रतिनिधि राजा साहू,पंच श्रीमती सवाना रमेश साहू,गीता राधे साहू,पुष्पलता चंद्रिका नायक,विजयलक्ष्मी प्रेम पटेल,प्रमिला बाई बंजारे,नागरिक श्रवण वर्मा,बीरबल वर्मा,संतोष पटेल,गणेश राम साहू,खोरबहरा साहू,विनोद नायक,मनसाराम साहू, श्रीमती बिमला निर्मलकर, कांति साहू, युवा कार्यकर्ता भरत पटेल,पवन सेन,श्रीराम साहू, ईश्वर चौहान,ललित, आदि लोग के साथ भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।







Comments are closed.