परिवारिक कलह से परेशान विवाहिता महिला ने पानी टंकी से लगाई छलांग, देखें वीडियो

बेमतरा / महिला ने पानी टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। राहत ही बात है कि समय रहते उसे नीचे खड़े युवकों ने कपड़े के सहारे बचा लिया। जानकारी के अनुसार युवती पास के ही ग्राम भोईनाभाटा की निवासी है। बताया जा रहा है कि महिला के पारिवारिक जीवन में कुछ कलह है। पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुर्मी पारा के कबीर कुटी के पीछे स्थित पानी टंकी का है। जहां शनिवार को एक युवती आत्महत्या करने की नियत से पानी टंकी पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे चढ़ते देखा और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी टंकी के ऊपर पहुंच गई थी।

लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए बहुत समझाया। मगर नहीं मानी। इसी बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह से बातों पर उलझा रखा और चादर की व्यवस्था की गई। ताकि लड़की जब नीचे कूदे तो उसे किसी तरह से बचाया जा सके। बार-बार समझाने के बाद युवती नहीं मानी और अचानक वह पानी टंकी से नीचे कूद गई। नीचे खड़े कुछ लोगों ने उसे चादर की सहायता से बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ऊपर होने के चलते चादर छूट गया और लड़की नीचे गिर कर बेहोश हो गई, तत्काल लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती के बारे में पतासाजी शुरू की।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!