पत्नी को आत्महत्या के लिए उसकाया, छह महीने बाद पति गिरफ्तार, मोटी-बदसूरत बोलकर देता था ताना…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया था। आरोपी पति पत्नी को बदसूरत और मोटी कहकर परेशान करता था। इसके अलावा उससे मारपीट भी करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला तरुण दुबे का पति मयूरकांत उसे रोज परेशान करता था। पत्नी को मोटी और बदसूरत कहकर चिढ़ाता था। महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया। 

पेशे से शिक्षिका थी मृतका 

मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 मार्च 2024 की है। पुलिस को रामकृष्ण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक महिला को मृत अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि मृतिका तरुण दुबे है। जो रायपुर के विनायक विहार भाटागांव की रहने वाली है। उसकी शादी मई 2013 में जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले मयूर कांत दुबे के साथ हुआ था। मयूर फार्मेसी कंपनी में काम करता था, जबकि तरुण शिक्षिका थी। 

महिला का पति मयूरकांत दुबे शराबी था। पत्नी तरुण दुबे के कैरेक्टर पर भी शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मयूरकांत अपनी पत्नी को मोटी और बदसूरत कहते हुए, तुम मर क्यों नहीं जाती कहता था। इसके अलावा वह उसकी सरकारी नौकरी की वजह से तेरे साथ हूं कहता था। तरुण को उसका पति लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

सुसाइड से पहले मां को किया था कॉल 

मृतिका तरुण दुबे सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन लगाया था। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की। जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है। फिर फोन काट दिया। इसी रात को तरुण ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन में चुनरी बांधकर फंदे में झूल गई। मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी फंखे से लटक रही थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति 

मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने करीब 6 महीने तक बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मृतका के पति मयूरकांत दुबे को अरेस्ट कर लिया है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!