पत्नी की चरित्र शंका पर पति ने ही कराई थी हत्या, कोरबा बलौदा रोड़ मे पंतोरा के पास कार मे दियाथाअंजाम

जांजगीर/बलौदा/ पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। चरित्र शंका पर पति देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने देवेंद्र के अलावा प्रदीप की पत्नी को हिरासत में लिया है, वहीं प्रदीप की तलाश में देर शाम पुलिस की टीम मुंगेली रवाना हुई।

हत्यारा पति

सोमवार की देर रात पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास रात 10.30 बजे खिसोरा के आगे छाता चौराहा के पास कार में महिला दीप्ति सोनी (28 वर्ष) पति देवेंद्र सोनी की लाश मिली थी। उसके पति देवेंद्र ने दावा किया कि चार लुटेरों ने उससे लैपटॉप, कैश व मोबाइल लूटे और उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की, तभी देवेंद्र अपने बयान से बार बार मुकर रहा था। इससे पुलिस का शक उसी पर गहरा रहा था। इसके अलावा उसने यह कहा कि उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी गई थी, जिसे उसने लात मारकर वहां भाग कर अपनी जान बचाई। ऐसी कुछ और बातें थी, जिसने पुलिस का शक देवेंद्र पर बढ़ा दिया था। पहले दिन उसकी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को उसे फिर से बयान लेने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आ रहा था, उसे लेने के लिए जिले की टीम बिलासपुर गई थी। देर शाम को वह अपनी गाड़ी से थाना पहुंचा। वहां उससे पूछताछ की गई। देर शाम उसने अपने घर काम करने वाले प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

मृतका

आरोपी सहयोगी पति- पत्नी ने की थी रेकी, प्लान में थे शामिल

एएसपी संजय महादेवा ने बताया देवेंद्र ने अपनी पत्नी को मारने के लिए घर में काम करने वाले प्रदीप साेनी व उसकी पत्नी को भरोसे में लिया। हत्या करने से पहले प्लानिंग की और रेकी करने के लिए प्रदीप सोनी ही अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। इन्हीं लोगों ने नायलोन की रस्सी खरीदी थी। उन्होंने ही घटना स्थल तय किया था। वारदात की रात दीप्ति को लेकर देवेंद्र कोरबा से अपनी कार में निकला। रास्ते में दोनों पति पत्नी के बीच विवाद भी हुआ। घटना स्थल पर प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दोनों का इंतजार कर रहा था। यहां दीप्ति की हत्या करने के बाद दोनों पति- पत्नी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप की पत्नी को भी हिरासत में लिया है।

वारदात के बाद इलाज के लिए सिम्स में हुआ भर्ती

प्रदीप मिरगी का मरीज है। वारदात के बाद उसे मिरगी का दौरा पड़ा तो उसके घरवालों ने इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया था, जहां से छुट्‌टी मिली तो वह बिलासपुर स्थित घर से भाग गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस मुंगेली शाम को ही रवाना हो गई है।

पुलिस आज कर सकती है मामले का खुलासा

पुलिस ने देवेंद्र द्वारा हत्या करना स्वीकारने के बाद उसके दो अन्य साथियों की तलाश में बुधवार की ही शाम को पुलिस दल रवाना कर दिया। मामले का खुलासा पुलिस आज कर सकती है। तब तक तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

पति सहित तीन लोगों ने मिलकर की थी हत्या

युवक देवेंद्र ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसका साथ दो अन्य आरोपियों ने दिया है। उन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

-श्रीमती पारुल माथुर, एसपी, जांजगीर-चांपा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष
    error: Content is protected !!