पंच परमेश्वर और ईदगाह मुंशी प्रेमचंद की अमर कालजई कहानियां-रोहरा

□ प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा का महत्ती आयोजन □

कोरबा/ उपन्यास और कहानियों के सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144 जयंती पर आज औद्योगिक नगर कोरबा के पुरानी बस्ती स्थित माध्यमिक विद्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह और दूसरी कालजई कहानी पंच परमेश्वर पर विस्तार से अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला गया । स्कूल में छात्र-छात्राओं से कहानियों पर संवाद किया गया। प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संघ के संरक्षक शिव शंकर अग्रवाल, प्रलेस के अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा, सनंददास दीवान, कमल सर विद्या ने शिरकत की। लोक सदन के संपादक और संघ के अध्यक्ष श्री रोहरा ने ईदगाह कहानी के संदर्भ में बच्चों को बताया। हामिद के चरित्र पर बात कर बताया कि कम उम्र में वह कैसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दादी के लिए चिमटा ले आया। प्रेमचंद की यह कहानी विश्व साहित्य में महत्वपूर्ण है। जिसका अनुवाद लगभग 20 भाषाओं में हो चुका है। 100 साल पुरानी कहानी एक ऐसा संदेश देती है जिससे जाने कितने लोगों ने सीख ली और जीवन बदल गया।

स्कूल के प्राचार्य श्री जेपी कोसले ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आज के कार्यक्रम से छात्र छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। प्रेमचंद की कहानियों में जो आदर्शवाद आता है वह नौनिहालों की जिंदगी को बदलने की ताकत रखता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनंद दास दीवान पूर्व एल्डरमैन ने कहा – स्कूलों में प्रेमचंद को अब नहीं पढ़ाया जाता मगर उनकी कहानी, साहित्य अमर है। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित गांधीश्वर पत्रिका का विमोचन किया गया जिसमें मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह , पंच परमेश्वर समाहित की गई है।

अंतिम में मुंशी प्रेमचन्द जी के साहित्यिक पत्रिका मां,शा, पुरानी बस्ती कोरबा में कार्यक्रम में कु मानसी आठवीं कु, संध्या यादव कक्षा सातवीं कु, नंदनी सागर छठवीं व अन्य बच्चों को को पत्रिकाएं प्रदान की गई।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!