निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन में लिया नाम वापस, जयसिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बदला मन

कोरबा/ विधान सभा कोरबा से चुनाव मैदान में उतरने नामांकन दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी एसआर अंचल ने अपना फैसला बदल लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यलय पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने श्री अग्रवाल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर समर्थन देने और पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है।

यहां बताना लाजिमी होगा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब नाम वापसी का दौर जारी है। जिसके बाद 2 नवंबर की शाम तक यह सूची फाइनल हो जाएगी। कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा चुनाव में जाएंगे। इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिले के 4 विधानसभाओं में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन्हीं में से एक एसआर अंचल भी हैं। जिनकी खास तौर पर सतनामी समाज में अच्छी खासी पैंठ रही है। अपने समर्थकों के साथ अंचल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था। लेकिन अब मतदान के पहले, नाम वापसी के दौरान ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है और जय सिंह अग्रवाल को समर्थन दे दिया है।

कोरबा विधानसभा से विकास कार्यों को देख हुआ प्रभावित

एसआर अंचल ने बताया कि कोरबा विधानसभा में काफी बढ़िया काम हुए हैं। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जयसिंह अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खुद भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी कार्यशाली भी बेहद सकारात्मक रही है। उनके नेतृत्व में कोरबा में लगातार विकास कार्य हुए हैं। जयसिंह अग्रवाल द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होकर ही मैंने अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है।
मैंने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को दिया है और आने वाले चुनाव में मैं अपने समर्थकों के साथ उनके पक्ष में ही प्रचार करूंगा। मेरी और मेरे समर्थकों की ओर से कोरबा विधानसभा से कांग्रेस को हमारा नैतिक समर्थन है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!