नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

कोरबा/ दिनांक 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई स्कूल नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की डायरेक्टर एवं कार्यक्रम की अतिथि लायन प्रेमलता अग्रवाल जी, प्राचार्य श्री दीपक जायसवाल जी, द्वय उपप्राचार्य श्री सुभाषचंद अनंत एवं श्रीमती अनिता चटर्जी ने माॅ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुये बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात् अतिथियो एवं शिक्षको ने सभी बच्चो को तिलक लगाकर स्वागत किया। इसी कड़ी में बच्चो को पठन सामाग्री एवं चाकलेट प्रदान किया गया।

इस पर विधालय की डायरेक्टर लायन प्रेमलता अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चो को उन्नत शिक्षा प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य रहा है क्योकि एक उन्नत शिक्षा से ही आज के बच्चे कल के सुनहरे भविष्य का सृजन करते है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक जायसवाल जी ने कहा कि हमारे विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल जी की प्रारंभ से ही ये सोच रही है कि बच्चो को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए इस सत्र से हर क्लास को डिजीटल क्लास कराया गया है। साथ ही स्कूल में शिक्षा की नवीन पद्धति लागू की गई है औंर इस सत्र सभी शिक्षको का प्रयास रहेगा कि बच्चो को रूचिकर शिक्षा प्रदान कराये। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र एवं अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!