
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/नेवरा/ घटना इस प्रकार है कि लडकी के पिता के द्वारा आज दिनांक 28/05/2021 सोमवार को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष आज दिनांक 28/05/2021 को दोपहर 1:00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंशान क्र.45/21 पंजीबद्ध कर गुम नाबालिग होने से अपराध क्र.168/21 धारा-363 भादवि पंजीबद्ध कर पतासाजी विवेचना में लिया गया इस दौरान पतासाजी विवेचना कर आज सोमवार को गुम/अपहृता को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद किया गया। गुम/अपहृता एवं संघर्षरत बालक से पूछताछ किया गया जो विधी से संघर्षरत बालक द्वारा नाबालिग पीड़िता को प्रेम करने व विवाह का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाना स्वीकार किया गया । प्रकरण में 366 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्याय आदर्श नियम-2019 प्रारूप-01 {नियम 3 (1),8(5)} भरकर माननीय किशोर न्यायालय माना-रायपुर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा श्री शरद चन्द्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक रनेश सेठिया, विक्रांत सुरेश प्र.आर. हिरेन्द्र वर्मा आरक्षक महेन्द्र वर्मा , जितेन्द्र साहू, संदीप सिंह महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्मा के द्वारा नाबालिग गुम/अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।







Comments are closed.