नाबालिक बालिका को आरोपी अपहृत कर ले गया था डाल्टनगंज झारखंड

13 वर्ष की नाबालिक बालिका को अपहृता द्वारा छुड़ाने में कोरबा पुलिस को मिली सफलता, संदेही स्थान पर ही आरोपी को घेराबंदी कर टीम द्वारा पकड़ा गया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया उपजेल कटघोरा

कोरबा/कटघोरा/ विगत माह 29 तारीख को रात्रि 13 वर्षीय नाबालिक बालिका की गुम होने की सूचना थाना कटघोरा क्षेत्र से कोरबा पुलिस को प्राप्त हुई थी। कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर द्वारा मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही SDOP कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन और टी आई कटघोरा लखन पटेल के विशेष निगरानी में टीम गठित किया गया और शीघ्र ही आरोपी की पता तलाश कर नाबालिक अपहृता को बरामद करने निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के पालन और मामले की संवेदशीलता को देखते हुए बहुत ही गंभीरता के साथ विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पूछताछ, पतासाजी तकनीकी साख्य और तथ्यों से यह बात सामने आई कि संदेही द्वारा बहला फुसला कर बालिका को अपरहण कर झारखंड ले जाया गया है । उक्त तथ्यों की पुष्टि होंने पर शीघ्र ही टीम झारखंड जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया और शीघ्र टीम झारखंड भेजी गई । साइबर सेल टीम के द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी एवं लोकेशन प्राप्त की जा रही थी। लोकेशन के आधार पर टीम को झारखंड डाल्टन गंज जिला रवाना किया गया । टीम द्वारा आरोपी को घेरा बंदी करके पकड़ा गया और अपहृता को उसके चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहलाफुसला के डाल्टन गंज झारखंड ले जाना स्वीकार किया और अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर एवं पर्याप्त सबूत पाए जाने पर न्यायिक अभिरक्षा पर उपजेल कटघोरा दाखिल कराया गया। आरोपी की धड़पकड़ और दीगर राज्य जाने वाले टीम में जटगा चौकी प्रभारी ASI संतराम सिन्हा, ASI अफसर खान चौकी जटगा, आरक्षक 480 रविन्द्र मरावी, आरक्षक 630 संजय खुटें एवं सायबर के टीम का महत्व पूर्ण योगदान रहा। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा प्रतेक प्रकरण को शीघ्रता पूर्वक निपटाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है और विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठजनों के विरुद्ध किसी भी अपराध में प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और विधिसम्मत कार्यवाही करने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!