नागरिक संघर्ष समिति व पालको ने प्रिंसिपल साहब से वन टू वन चर्चा कर ज्ञापन सौंपा

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा संचालित लायंस पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी कोरबा में वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था माह अगस्त 2020 शुरू होने के बाद से प्रारंभ की गई है। नागरिक संघर्ष समिति कोरबा को कुछ दिनों से यह शिकायत मिल रही थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन शिक्षा जो प्रत्येक विद्यार्थियों को दे रहे हैं जो विद्यार्थीयों का मौलिक अधिकार है उसका हनन करते हुए दर्जनों बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित करीब 15 दिन से कर दिया गया है जिस पर नागरिक संघर्ष समिति उस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों के साथ प्रिंसिपल साहब से वन टू वन चर्चा किए जिसमें हर बार की तरह इस बार भी स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती ना मानते हुए ऑनलाइन क्लास के बच्चों को वंचित करने की प्रक्रिया को समिति के द्वारा आदेशित होना एवं उचित बताया गया जिस पर नागरिक संघर्ष समिति ने सभी पालकों के साथ एक स्वर में इसका कड़े शब्दों में विरोध किया एवं जिन बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित किया गया है उन्हें त्वरित जितने दिन की पढ़ाई से वह वंचित हुए हैं उसकी अलग से व्यवस्था व हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था करने हेतु ज्ञापन मांग पत्र प्रिंसिपल साहब को सौंपा। जिसमें कल 10/11/2020 तक उक्त व्यवस्था ना होने पर स्कूल के सामने आंदोलन करने की बात लिखित में समझाते हुए ज्ञापन सौंपा। उक्त कार्यक्रम में नागरिक संघर्ष समिति कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, सचिव अमित शाह, सक्रिय सदस्य व पालक मनीषा अग्रवाल, प्रमिला सागर, शोभा यादव, सरला सिंह, लक्ष्मी प्रसाद साहू, संजय गुप्ता, सुनील कुमार, आर.के.नवमीत, भवानी लाल कैवर्त, दीपेश धर दीवान समेत अन्य पालक घर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!