
कोरबी /चोटिया । जिले का पसान थाना के अधीन नव पदस्थ कोरबी चौकी प्रभारी एसआई बसंत साहू ने अपना पदभार संभाला, इसके पूर्व चौकी प्रभारी एसआई प्रेमनाथ बघेल, के खिलाफ एक मर्ग के गंभीर मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जांच उपरांत मामले को सही पाए जाने पर उनके खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने गंभीरता से लेते हुए दिनांक 8 फरवरी 2021 को निलंबन का आदेश जारी करते हुए,
उनके स्थान पर एसआई बसंत साहू, की पदस्थापना कर महीनों से पढ़ें पेंडिंग आवश्यक दस्तावेज, वारंट तमिल, सहित छुटपुट घटनाओं के अलावा पुलिस मित्र गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री एवं सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है!







Comments are closed.