नगर निगम कोरबा में विनय सिंह राठौर को विधिक सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

कोरबा : विनय सिंह राठौर नगर निगम कोरबा में विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है । विनय सिंह कोरबा औद्योगिक क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में अपने व्यायसायिक गुरु रविन्द्र कुमार पराशर के सानिध्य में विधि के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं । वे
कठोर परिश्रम ,पक्षकार के प्रति समर्पित भाव, जुनून ,विश्वास,सकारात्मक सोच के माध्यम से एवं अपने व्यायसायिक गुरु द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करते हुए अपनी पहचान बनाने में सतत रूप से प्रयासरत हैं एवं बहुत ही अल्पकाल में उन्हें वांछित सफलता एवं पहचान मिली है । विधि के क्षेत्र में पीड़ित पक्षकारों को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता रही है । नगर निगम कोरबा में उनकी नियुक्ति यक़ीनन तौर पर प्रशासनिक , विधिक अनुशासन एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी ।नगर निगम कोरबा को उनके अनुबंध एवं उनकी नियुक्ति से स्थानीय शासन के कारगर निर्णयों में उनका अनुभव , दक्षता ,जीवटता , सफलता के प्रति आशान्वित दृष्टिकोण एक नया आयाम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा ?उनकी नियुक्ति से विशेष कर युवाओं के लिए परस्पर प्रतिस्पर्धा के काल में सकारात्मक सोच का संदेश का प्रसार हुआ है । जो कि युवाओं में प्रेरणा का पर्याय बनेगा एवं लगन सच्ची मेहनत, नैसर्गिक प्रतिभा के माध्यम से सफलता को प्राप्त की जा सकती है ।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर को दिया है ।नगर निगम कोरबा ,स्थानीय प्रशासन , कोरबा वासियों उनके शुभ चिंतकों , रिश्तेदारों एवं दोस्तों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई संदेश साझा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है एवं विनय सिंह अधिवक्ता को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!