“नगरी अनुभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के दक्षता विकास एवं अन्तर्विभागीय समन्वय हेतु 26 एवं 27 नवम्बर को “दो दिवसीय दक्षता विकास एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला” आयोजित

नगरी / धमतरी / कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) नगरी श्री चंद्रकांत कौशिक के निर्देशन में नगरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले समस्त समस्त शासकीय विभागों के अनुविभाग,ब्लॉक स्तरीय अधिकारी,कर्मचारियों एवं मैदानी अमले के दक्षता विकास तथा अन्तर्विभागीय समन्वय हेतु दिनांक 26 एवं 27 नवम्बर 2021 को सांस्कृतिक भवन नगरी में आयोजित किये जा रहे “दो दिवसीय दक्षता विकास एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला” के सुचारू क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु सतीश प्रकाश सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी को “नोडल अधिकारी” नियुक्त किया गया है | बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह नगरी अनुविभाग अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर दो दिवसीय दक्षता विकास एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सुचारू क्रियान्वयन करेंगे |
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री पी एस एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में तथा एसडीएम श्री चन्द्र कांत कौशिक के निर्देशन में समस्त शासकीय विभागों के बीच अन्तर्विभागीय समन्वय करते हुए मैदानी अमले के अधिकारी,कर्मचारियों के दक्षता विकास हेतु दिनाँक 26 एवं 27 नवम्बर को “दो दिवसीय दक्षता विकास एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला” सांस्कृतिक भवन नगरी में आयोजित की गयी है | कार्यशाला में प्रस्तुति हेतु शासन के प्रमुख योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभागों द्वारा संचालित किये जा रहे प्रमुख कार्यों एवं गतिविधियों सहित विभागीय उपलब्धियों से सम्बंधित जानकारी तथा सभी विभागों से दो मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों के नाम सहित प्रमुख विभागीय योजनाओं से संबंधित पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन हेतु जानकारी मंगाई गयी है |

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!