
इस धंधे में नेपाली कंपनी सहित अदानी रामदेव शामिल
एडिटर इन चीफ कमल किशोर “महान” की रिपोर्ट…
मीडिया सेशन/ आज हर आदमी आम खास हो या अमीर गरीब, मध्यम परिवार का हो खाद्य तेल का उपयोग करता है। तेल चाहे मेला ठेले में हो या शहर अथवा गांव हर कहीं भोज्य पदार्थ पकाने के लिए खाद्य तेल का प्रयोग किया ही जाता है। मगर आज इसमें भी गड़बड़ी हो रही हैं उस पर न तो सरकार का ध्यान हैं न आम उपभोक्ता का। आज तेल के व्यापार में हो रहे गड़बड़ घोटाले पर संक्षिप्त में नजर डालते हैं। अभी छत्तीसगढ़ में किंग, महाकोष, पकवान, राइस ब्रांड सोयाबीन खाद्य तेल बिक रहे है। गांव में बाजार मोहले मॉल हर कहीं आपको खाद्य तेल मिल जाएगा वह भी मिलावटी।
अगर बात करें सरसों तेल में मुरैना का दो फूल, सिक्का ब्रांड बिक रहा है । यह बात जो हम कर रहे हैं आज घर में बाजार में आम आदमी लुक छिप कर बोल रहे हैं। मगर मालूम नहीं क्यों आम आदमी, माध्यम वर्ग अदानी, रामदेव तेल के व्यापार पर बड़े नेता मौन धरण किया हुए हैं। यह बात ध्यान देने वाली है की एक लिटर में बिकने वाले तेल बड़ी कंपनी 800 मिलीलीटर पैकिंग कर के बिक्री कर रहे हैं यह उपभोक्तखु से खुले आम लूट ही तो है। खाद्य तेल में मिलावट एक तरह से चोरी ही है। यह बात विधायक सांसद और सरकार चुपचाप देख रहे हैं। सरसों तेल में मुरैना के प्रसिद्ध तेल में पाम तेल मिलावट की शिकायत आ रही है मालूम नहीं क्यों देश चुप है हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में कोई जनहित मामला नहीं आ रहा है। यह सोचनीय प्रश्न है अमेरिका मॉरीशस में पाम आयल खाद्य तेल को बैन कर दिया गया है। पाम तेल खाने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ रही है यह रिपोर्ट डॉक्टर द्वारा जारी की गई है जो व्यक्ति अल्कोहल सिगरेट स्मोकिंग का उपयोग नहीं कर रहे हैं वह भी आज हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं या साइलेंस अटैक के शिकार हो रहे हैं। सोचनीय बात है कि भारत सरकार बड़ी मात्रा में पाम आयल तेल का आयात कर रही है जबकि अमेरिका में अन्य देशों में यह पाम तेल प्रतिबंध है। अदाणी, रामदेव बाबा भी खाद्य तेलों का बड़ा व्यापार कर रहे हैं यह रिपोर्ट जो हम प्रकाशित कर रहे हैं यह जनता के बीच की है। किंग, महाकौश में रामदेव के नाम लिखे हुए हैं किंग महाकौश खाद्य तेल है और 800 मिली लीटर में आज बाजार में बिक रहा है यह खुलेआम एक तरह से लूट है यह गांव में होटल ढाबों में ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।
बड़ी बड़ी बात रामदेव की
एक तरफ बाबा रामदेव लोगों को संबोधित करते हुए सुबह-शाम टीवी पर दिखाई देते हैं कि इमानदार बनिए देश के लिए कुछ करिए और स्वयं जो तेल बेच रहे है वह एक लीटर से धीरे-धीरे काम होता जा रहा है वर्तमान में यह 800 मिलीलीटर पाउच में ग्राहकों को उपलब्ध है जो सीधे-सीधे ग्राहक के साथ धोखाघड़ी है और नियम के विरुद्ध है। एक लीटर से धीरे-धीरे राम बाबा और उनके जैसी कंपनियां ग्राहकों के साथ ठगी कर रही है पहले एक लीटर के बदले 910 मिलीलीटर का पाऊच दिया गया ग्राहक कुछ नहीं बोला फिर कुछ समय बाद यह मात्रा और कम हो गई कुछ समय बाद फिर यह मात्रा और काम हो गई और आज वर्तमान में और कम होती जा रही है लेकिन कीमत तो बढ़ती ही जा रही है।
सरसों तेल जम जा रहा
हाल ही में देखा गया कि मुरैना का प्रसिद्ध सरसों का तेल का बोतल में जम जाना। यह सारा संसार जानता है कि सरसों का तेल कभी भी चाहे कितनी ही ठंड हो जमता नहीं है। मगर हाल ही में जब एक दुकानदार ने मुरैना का सरसों तेल बेचा तो ग्राहक कुछ दिनों बाद आकर के उसके सामने खड़ा हो गया और बोला देखें आपने जो हमें सरसों तेल बेचा है वह जमा हुआ है इसका मतलब यह है कि आप हमें नकली सरसों तेल बेच रहे हैं? जबकि यह बोतल एक नामी कंपनी का ब्रांड था इसमें नकली होने का कोई मामला नहीं था। मगर सच यह है कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण बड़ी-बड़ी नामी कंपनियां सस्ता पाम तेल आयात करके मिलावट कर रही हैं जिसके परिणाम स्वरुप सरसों तेल भी अब जमने लगा है।







Comments are closed.