
तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा नेवरा के समीपस्थ के ग्रामपंचायत सरारीडीह में ग्रामपंचायत और छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के संयुक्त सहयोग से तिल्दा नेवरा थाना के तत्वावधान में ट्रैफिक (यातायात) चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यातायात नियमो से अवगत कराकर जागरूक किया गया। छत्तीसगढ़ उत्थान समिति ने प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी गांव गांव में वृक्षारोपण व निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संतुलन को बनाने व लोगो को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का भी कार्य यातायात चौपाल कार्यक्रम में जोड़ कर ही संयुक्त रूप से कर रहे है यातायात चौपाल के पूर्व ग्रामपंचायत भवन में अतिथि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम के अंतिम में 12 विभिन्न प्रकार के 1500 फलदार पौधे का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर यातायात के प्रभारी DSP सतीष ठाकुर व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा शरद चंद्रा मुख्यरूप से उपस्थित रहे, सरपंच श्रीमती रूखमणी दानसिंह ध्रुव के अध्यक्षता और कार्यक्रम संचालन युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के द्वारा किया गया।
DSP यातायात प्रभारी रायपुर ने ग्रामीणों को बताते हुवे खेद जताया कि गंभीर अपराध में पूरे रायपुर ग्रामीण में 08 लोग हत्या के शिकार हुवे है तिल्दा नेवरा थाना में केवल एक है लेकिन सड़क दुर्घटना में मरे लोगो की संख्या उन्होंने जिले में 237 बताया जो कि गंभीर अपराध से लगभग 30 गुना है उन्होने दुर्घटना में मरे लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार वालो के प्रति संवेदना व्यक्त कर लोगो को सारे यातायात नियमो के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर अपील की अपनी जान बहुत ही महत्वपूर्ण है सड़क दुर्घटना से बचने का एकमात्र उपाय है यातायात नियमो का कठोरता पूर्वक पालन करना उन्होंने युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संतुलन व निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम को जमकर सराहा कहा कि ऐसे संगठन व युवा जो देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर खुद जाग कर लोगो को समाज को जगा रहे है यह बहुत ही सराहनीय है ऐसे लोग ही समाज को एक दिशा देकर लोगो के बीच आदर्श प्रस्तुत करते है।
थाना प्रभारी TI शरद चंद्रा ने भी लोगो को यातायात के प्रति जागरूक होने की बात कहकर बताया कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोग आर्थिक रूप से उच्च वर्ग के लोग नही है बल्कि मध्यम वर्गीय निम्न गरीब वर्ग के लोग होते है जो अपने घर के लालन पालन करने वाले होते है दुर्घटना में उनके इस संसार से चले जाने के बाद उनका परिवार बेसहारा हो जाता है बिखर जाता है उस परिवार को देखने कोई नही जाता अतः आप सभी यातायात नियमो को जानकर उनका पालन करे और खुद भी सुरक्षित रहिये सामने वालो को भी सुरक्षित रखिये उन्होंने वृक्षारोपण व निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम को जोड़कर यातायात चौपाल को ओर भी भव्यता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के समस्त कार्यकर्ताओं को साधुवाद देकर सदैव ऐसे नेक कार्य कर पुलिस की सहायता करते रहने की बात कही ।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने भी अकाल मृत्यु के संबंध में चिंता जाहिर करते हुवे लोगो से कहा कि सड़क दुर्घटना हो अन्यथा अन्यत गम्भीर बीमारी जो पर्यावरण असन्तुलन के कारण हो रहे है उसमें लोग अकाल ही मृत्यु को प्राप्त हो रहे है कोरोना, लाईलाज बीमार पर्यावरण से छेड़छाड़ की देन है लाखो लोग मारे गए इन सभी को ठीक करने के लिए उन्होंने पर्यावरण को संतुलित करते हुवे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण की अपील कर कहा कि निःशुल्क आप सभी ग्रामीणों को इस लिए पौधा वितरण किये जा रहे है कि आप लोग उसे पौधा से पेड़ बनकर पर्यावरण की रक्षा कर फलो को खाकर ताकतवर शरीर बनाये यातायात नियमो के पालन से सड़क दुर्घटना से बचेंगे व पर्यावरण को संतुलित करने से सभी प्रकार की बीमारियों से बचेंगे।
सरपंच प्रतिनिधि दानसिंह ध्रुव ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व ग्रामीण जनो का आभार प्रकट कर लोगो को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपसरपंच नरसिंह वर्मा,पंच मिना ईश्वरीय वर्मा,बिमला, तिजराम टंडन,सरस्वती पंचराम साहू,भागवत वर्मा,उषा केशव वर्मा,भुवनलाल देवांगन,रोहित रात्रे,धनेश्वरी देवेंद्र रात्रे,कोतवाल कुमारदास मानिकपुरी,संतोष वर्मा,पुनीत राम वर्मा,युवा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ उत्थान समिति, आशीष वर्मा,फलेंद्र सेन,दीपक धीवर,संतोष वर्मा,निलेससिह ध्रुव,ललित वर्मा, वरिष्ठ नागरिक रघुनाथ देवांगन,दशरथ साहू,गोरे वर्मा,इतवारी वर्मा,महतरु साहू,डेरहराम देवांगन,रामा साहू,ठाकुर राम वर्मा,फिरतु वर्मा,मनराखन,रामनाथ धीवर,अजुराम,रतनलाल रात्रे,संतोष यादव,रामानंद, श्रीमती बुध्देश्वरी देवांगन,अमृत रात्रे,सुभौतिन वर्मा,सरिता वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।







Comments are closed.