दुनिया में कोरोना 2.77 करोड़ पार अमरीका पहले भारत दुसरे नम्बर पर

वाशिंगटन । वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.77 करोड़ के आंकड़ें को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 901,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजे अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 27,719,952 हो गई और मृत्यु की संख्या बढ़कर 901,050 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है, यहां 6,359,313 मामले और संक्रमण से हुई 190,796 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

वहीं कोविड-19 के 4,370,128 मामलों के साथ भारत वर्तमान में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 73,890 है।

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से ब्राजील तीसरे (4,162,073) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (1,037,526), पेरू (696,190), कोलम्बिया (679,513), मैक्सिको (647,321), दक्षिण अफ्रीका (642,431), स्पेन (543,379), अर्जेंटीना (512,293), चिली (427,027), ईरान (393,425), फ्रांस (383,272), ब्रिटेन (357,597), बांग्लादेश (331,078), सऊदी अरब (323,012), पाकिस्तान (299,659), तुर्की (284,943), इटली (281,583), ईराक (273,821), जर्मनी (256,433), फिलीपींस (256,433), इंडोनेशिया (245,143), यूक्रेन (146,511) इजरायल (141,097), कनाडा (136,135), बोलिविया (122,308), कतर (120,846), इक्वाडोर (112,166), कजाकिस्तान (106,498), डोमिनिकन गणराज्य (100,937) और मिस्र (100,041) हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्राजील (128,539), मेक्सिको (69,049), ब्रिटेन (41,683), इटली (35,577), फ्रांस (30,805), पेरू (30,123), स्पेन (29,628), ईरान (22,669), कोलंबिया (21,817), रूस (18,080), दक्षिण अफ्रीका (15,168), चिली (11,702) और अर्जेंटीना (10,658) हैं।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!