दल्लीराजहरा की तरह तिल्दा नेवरा के भाजपा पार्षद होंगे निष्काषित, कांग्रेस का नपा अध्यक्ष बनाना पड़ेगा मंहगा

तिल्दा/ नेवरा/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा बेमेतरा के बाद दल्ली राजहरा में अध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षदों द्वारा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट करने के कारण अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार की हार हुई भाजपा पार्षदों पर आरोप साबित हुआ जिसके कारण पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट न देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था । तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भी 22 पार्षदों में भारतीय जनता पार्टी के 13 पार्षद निर्वाचित होकर आए थे। कांग्रेस के 5 पार्षद दो पार्षद जोगी कांग्रेस के दो पार्षद निर्दलीय निर्वाचित होकर आए थे जहां जोगी कांग्रेस के दो पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा को अपना समर्थन दिया था। तिल्दा नेवरा नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती लोमिच्छा गुरु निर्वाचित हुई जिससे भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी पार्षदों ने कांग्रेस के अध्यक्ष बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। बेमेतरा दल्ली राजहरा प्रदेश संगठन द्वारा कार्यवाही करने से तिल्दा नेवरा में भी भारतीय जनता पार्टी संगठन और पार्षदों पर निष्कासन की तलवार लटक रही है । ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हारी लेकिन नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार निर्वाचित हुआ तिल्दा नेवरा नगर पालिका में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाना चाहते थे लेकिन जनता से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पक्ष में मतदान किया, जिसकी शिकायत प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्षद और संगठन की भूमिका की शिकायत की थी अभी तक कार्यवाही नहीं होने से संगठन के पदाधिकारी और भाजपा के खिलाफ मतदान करने वाले तिल्दा नेवरा नगर पालिका के भाजपा पार्षदों का हौसला बुलंद है । ज्ञात रहे कि संगठन और पार्षदों ने नगर पालिका में प्रदेश स्तर के नेताओं को बुलाकर उनका भव्य स्वागत बाजे गाजे के साथ व नागरिक अभिनंदन किया गया था नगर पालिका बेमेतरा में भाजपा पार्षदों के निष्कासन के बाद जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश के नेता ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मेरे रहते किसी भी भाजपा पार्षद और संगठन के ऊपर अनुशासन व निष्कासन की कार्यवाही नहीं होगी इससे भारतीय जनता पार्टी से गद्दारी करने वाले संगठन के पदाधिकारी और भाजपा पार्षदों के हौसले बुलंद है । लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन हीनता कभी भी बर्दाश्त नहीं की गई है जिसका उदाहरण बेमेतरा दल्ली राजहरा नगर पालिका के पार्षद जो भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर निर्वाचित होकर आए थे लेकिन पार्टी से गद्दारी करते हुए कांग्रेस का अध्यक्ष बनाएं, भारतीय जनता पार्टी में देर है अंधेर नहीं।

  • Related Posts

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के…

    Read more

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  
    error: Content is protected !!