
रायपुर। इंटरनेशन वुमन डे के ख़ास मौके पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी दंतेवाड़ा पुलिस की अभिरक्षा में आत्महत्या करने वाली पाण्डे कवासी के गांव समेली जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन उन्होंने विधिवत अनुमति नहीं लेने की वजह से अमित जोगी को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है।
अमित जोगी ने इसके बाद अमित शाह को ट्वीट कर अपने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमित शाह को टैग कर लिखा है “आदरणीय गृह मंत्री @AmitShahOffice जी से मेरा आग्रह है कि @jantacongressj छत्तीसगढ़ की पहली& एकमात्र @ECISVEEP द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल के अध्यक्ष होने के नाते मुझे पूरे प्रदेश-जिसमें नक्सली प्रभावित क्षेत्र भी शामिल हैं-में जाना पड़ता है किंतु @bhupeshbaghel सरकार द्वारा मुझे द्वेषवश सुरक्षा नहीं दी जाती है।अतः आपसे निवेदन है कि देश में प्रजातंत्र की रक्षा करने हेतु छत्तीसगढ़ के प्रथम और एकमात्र क्षेत्रीय दल के अध्यक्ष होने के नाते मुझे @PIBHomeAffairs उचित सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करे।
सुरक्षा माँगी है, अनुमति नहीं…समेली ज़रूर जाऊँगा
अमित जोगी ने इससे पहले अपने फेसबुक पर लिखा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मैं दंतेवाड़ा ज़िला के समेली गाँव स्वर्गीय पांडे कवासी के परिजनों से मिलने जाऊँगा। पांडे ने 20.2.21 को दंतेवाड़ा के कारली पुलिस मेस में आत्महत्या की।उसने अपने परिजनों को बताया कि उसपर पुलिस खुद को नक्सली बताके आत्मसमर्पण करने के लिए दबाव बना रही थी।अगर वो और उसकी सहेली ऐसा नहीं करते तो उनका एंकाउंटर करने की धमकी भी दी गई।स्वाभाविक रूप से सरकार नहीं चाहती कि मैं वहाँ जाऊँ।इसलिए उन्होंने मुझे ‘सुरक्षा न देने’ का पत्र अभी भेजा है।उनको मालूम होना चाहिए कि मैंने उनसे न तो सुरक्षा माँगी है और न ही वहाँ जाने की अनुमति।सुरक्षा देना या न देना उनके ऊपर है लेकिन मैं समेली जाऊँगा और पांडे के परिवार से मिलूँगा नहीं तो मेरी अंतरात्मा कभी मुझे माफ़ नहीं करेगी।







Comments are closed.