थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम, कांग्रेस पार्षद ने किया एक करोड़ मुआवजा व नौकरी की मांग 

रायगढ़ / सोमवार की रात जूट मिल चौकी क्षेत्र में डायल 112 इमरजेंसी गाड़ी से हुई दुर्घटना और एक व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुबह आक्रोशित लोग इकट्ठे होने लगे और बाद में शव के साथ जूट मिल चौकी के पास चक्काजाम कर दिया। इसका नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्षद ने ही कहा कि जब मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश में 50 लाख मुआवजा दे सकते हैं तो यहां एक करोड़ क्यों नहीं।
मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों द्वारा जब चक्का जाम किया गया तो उसके थोड़े देर बाद भजपा नेताओं ने भी वहां मोर्चा संभाल लिया। लोगों में एक करोड़ की मुआवजा की मांग शुरू कर दी। इसके अलावा मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की भी मांग कर रहे है ।
इनका नेतृत्व कांग्रेस पार्षद विनोद महेश कर रहे हैं उनका स्पष्ट कहना था कि मृतक के परिजनों को कम से कम एक करोड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। इससे कम पर मानने को कोई तैयार नहीं है। मौके पर तहसीलदार ने पहुंचकर बात करना चाहा लेकिन उनके बीच बात नहीं बन सकी।
भाजपा के लोगों ने भी वहां पहुंचकर लोगों का साथ दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और आशीष ताम्रकार भी घटनास्थल पर आकर लोगों को साथ देनेकी बात कही। हालांकि कांग्रेस पार्षद ने ही उनका काम कर दिया था। वे लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल हुए थे। फिलहाल चक्काजाम अभी जारी है।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!