तिल्दा/नेवरा/ तिल्दाखरोरा मार्ग पर आज सोमवार को सुबह जोरदार हादसा हो गया । एक तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये । इनमे से दो की हालत गंभीर हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है ।

ट्रक क्रमांक सीजी-04 एलआर-6851 सीमेंट खाली कर खरोरा से तिल्दा की ओर आ रहा था । खाली होने की वजह से तेज रफ़्तार था । ग्राम बरतोरी के पास मारुति शो रूम के पास खड़े ट्रक क्रमांक-सीजी-10 एएल-7995 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक में सवार मजदूर जगनू निषाद पिता हितेश निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी बिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई । वह ट्रक में हमाली करता था । प्रमोद निषाद पिता बलवंत निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी बिलाड़ी और महेंद्र निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 25 साल निवासी बिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को रायपुर रेफर कर दिया गया है । हादसे में टकेश्वर निषाद पिता रामचंद्र निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिलाडी, प्रहलाद निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी बिलाड़ी, दीपक वर्मा पिता हीराराम वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन नेवरा वार्ड क्रमांक 14, कमलेश निषाद पिता सुबेराम निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी सिनोधा भी घायल हो गये हैं । हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है ।









Comments are closed.