तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा, परिजनों ने रिश्ते को ठुकराया तो युवती की शादी में डाला अड़ंगा, युवक गिरफ्तार

कोरबा / पाली/ युवती के परिजनों ने रिश्ता मंजूर नहीं किया तो नाराज युवक ने युवती की अन्यत्र हो रही शादी पर अड़ंगा डाल रहा था। इसके बाद वह युवती के घर पहुंचा और धमकी देने लगा। प्रार्थी की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पाली थानांतर्गत चैतमा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक वर्ष पहले युवती के रिश्ते की बात कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेलामुड़ा निवासी राजेंद्र पाटले उम्र 24 पिता रामकिशुन पाटले के साथ चल रही थी। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे से सलाह करने लगे।

इसके बाद लड़की के पिता ने शादी से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज राजेंद्र पाटले ने ठान लिया कि किसी भी हालत में युवती का रिश्ता किसी दूसरे से तय होने नहीं देगा। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही युवक ने शादी तुड़वाने का फैसला किया।

वह युवती के होने वाले रिश्तेदारों को बरगलाने लगा। इसी बीच विगत 16 मार्च को वह दिनदहाड़े युवती के घर पहुंचा। परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद पुनः मोबाइल पर गाली-गलौज करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 85/23 धारा 452, 294, 506, 507 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश जोगी एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक ने हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!