
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/नेवरा/ ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत तुलसी का आया है जिसके विषय में पूर्व में रहे नायब तहसीलदार को जानकारी देकर के अतिक्रमण हटाने कहा गया था । उसी समय कोरोना ने पुरे देश में आतंक मचा दिया था जिस वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं हो पाई और तहसीलदार का तबादला हो गया । जिसका सीधा सीधा फायदा तुलसी के जनप्रतिनिधि उठा रहे है विश्वस्त सूत्रों के हवाले पता चला है की इस जमीन के लिए लेन देन का सीलसिला फिर से शुरू हो गया है पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल यथाशीघ्र नए तहसीलदार से मिल कर जमीनों के बंदरबांट पर रोक लगाए जाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगा साथ ही नए तहसीलदार को आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो में हुए अतिक्रमण की विस्तृत जानकारी प्रदान कि जायेगी।
ग्राम पंचायत तुलसी और कोहका में सबसे ज्यादा अतिक्रमण किया जा रहा है यहाँ पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा अवैध कमाई का गढ़ बन गया है खनिज सम्पदा की अवैध खुदाई यहां पर सर्वाधिक कि जा रही है जिसकी जानकारी रायपुर खनिज विभाग को भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है ।
इस तरह के अवैध कामो की जानकारी नव पदस्थ जनपद पंचायत प्रभारी सी इ ओ को भी देने की बात कही है ।







Comments are closed.