तिल्दा/नेवरा:- संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

तिल्दा/नेवरा/ ग्राम पंचायत सरोरा के न्यादरी देवी मंगल भवन में संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मोर हॉस्पिटल रायपुर के डाक्टरों की टीम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में इ.सी.जी. ब्लड प्रेसर,ब्लड शुगर,खून की जाँच,एवं चिकित्सा परामर्श निःशुल्क प्रदान किया गया । जिसमें सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विकास गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है।

ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है और जिस मंगल भवन में यह शिविर आयोजित हो रही है यह भी पिछले वर्ष हमारे द्वारा बनवाया गया है । इसी के तहत ग्राम सरोरा में रायपुर से आए डॉ. विशेषज्ञ पेमिस धनगर ने ग्राम के सैकड़ों मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर में आये हुए लोगों का सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारीराम वर्मा ने कहा की ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों के लोगों को निःशुल्क जांच के साथ इलाज की सुविधा योग्य डाक्टरों से मिलती है।

गरीब तबके के लोगों व जरूरतमंदों के लिए ऐसे आयोजन वरदान साबित होते है। यहां योग्य डाक्टरों की जांच के बाद गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को सही समय पर इलाज मिलने से जीवनदान मिल सकता है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।निशुल्क जांच और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने की पहल देख ग्रामीणों को बड़ा हर्ष हुआ संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था करवाई गई साथ ही घर-घर जाकर गांव के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया जिसके चलते काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के मयंक अग्रवाल ,सुतनु गोस्वामी ,ऍम जी के मूर्ति ,शुभम पण्डे ,अंकित कुमार ,कु.सुचिता जैन ,चिरंजीत राय ,डिजेन्द्र देवांगन ,मनीष सिन्हा ने अपना योगदान दिया ।

  • Related Posts

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव बिलासपुर/यु मुरली राव छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर शाखा द्वारा खेल एवं…

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    Comments are closed.

    You Missed

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई
    error: Content is protected !!