तिल्दा-नेवरा/ शारदीय नवरात्रि के पंचमी को किया गया माता का भव्य जागरण का कार्यक्रम

तिल्दा-नेवरा/ कवंरराम चौक में हुआ रात्रि जगराता, उज्जैन के किशन भगत व नितिन बगवान सहित गायक कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

तिल्दा/नेवरा/ सोमवार रात कंवर राम चौक में उज्जैन से आए संगीत के जाने-माने कलाकारों ने भजन संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसमें मौजूद दर्शक झूमते नाचते दिखे।समाज सेवी नन्दलाल लालवानी एवं अविनाश लालवानी एंड ग्रुप द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उज्जैन से आए भजन गायक किशन भगत एवं नितिन बगवान की टीम ने महाकाल राम जी और हनुमान भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त आये और आसपास के रायपुर के भक्तों ने भजन संध्या में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में उज्जैन नगर से आए भजन गायक किशन भगत ने जय जय महाकाल उज्जैन नगरी महाकाल बिराजे, मुझको तो बस बाबा महाकाल चाहिए और महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए,जैसे भजनों को प्रस्तुत किया। इसके बाद किशन भगत के महाकाल की गुलामी मेरे काम आ गई भजन पर दर्शक तालियां बजाकर झूमते थिरकते नजर आए।
भजन कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों ने भजन का देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों का लुत्फ उठाया। अविनाश ग्रुप की ओर से किए गए कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने काफी सराहना की। अविनाश ग्रुप के सभी पदाधिकारी ने आए हुए अतिथियों का शाल-श्रीफल देकर स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!