
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ रायपुर नगर निगम के पार्षदों की तरह अब तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के पार्षद भी टीका लगवाने वाले नगरवासियों को इनाम देंगे. वार्ड क्र.16 के पार्षद विकास कोटवानी ने टीवी, मिक्सी और आयरन देने की घोषणा कर दी है ।
प.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.16 के पार्षद व भाजयुमो के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी ने बताया कि ऐसा इस वजह से ताकि लोगों में टीका लगवाने की रुचि पैदा हो। उन्हें वैक्सीनेशन के बाद सेहत का तो तोहफा मिलेगा ही साथ ही साथ घर पर इस्तेमाल में लाई जा सकने वाली चीजें भी बतौर गिफ्ट बांटी जाएगी। इसके लिए लकी ड्रॉ का सिस्टम होगा। टीका लगवाने के बाद लोगों के नाम की चिट वैक्सीनेशन सेंटर पर जमा होगी। इनमें से चुने जाने वाले लकी विनर्स को ये उपहार मिलेंगे।
विकास ने बताया कि 27 जून से 4 जुलाई तक टीका करवाने वाले वार्डवासियों का लकी ड्रा निकाला जाएगा. लकी ड्रा में प्रथम इनाम टीवी, द्वितीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर और तृतीय इनाम के रूप में आयरन दिया जाएगा ।







Comments are closed.