तिल्दा नेवरा में कोरोना अटैक- अनिल वाधवा की रिपोर्ट

कोरोना की रफ्तार से शहर के लोग दहशत में आ गए हैं।पिछले 3 दिनों में तिल्दा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लोगो के द्वारा कराई गई आर्टि फिशियल जांच की रुकी रिपोर्ट का आंकड़ा काफी डरावना आया है। पहली बार है शहर में एक साथ 59 संक्रमित मिले हैं। इसके पहले मंगलवार की रात आई मेडिकल रिपोर्ट में शहर से 28 कोरोना संक्रमित मरीजों के नाम शामिल थे।और बुधवार की सुबह आई नई रिपोर्ट में 59 नए कोरोना संक्रमित के नाम शामिल है।इस तरह 24 घंटे में शहर में 87 पॉजिटिव मरीज मिले है अनुसार शहर के

कोने कोने में पहुंचा कोरोना.।

आज जो मेडिकल रिपोर्ट आई है उसमें लगभग सभी वार्डों से मरीज मिले हैं। अब तो लोग कोरोना का नाम सुनकर डरने लगे हैं। हालांकि शहर में इतनी बड़ी मात्रा में संक्रमित मिलने के बाद भी बिना फेस कवर लोग बाहर निकल रहे हैं, और ना ही सुरक्षित दूरी बनाए रख रहे हैं। दुकानदार अपनी दुकानदारी में व्यस्त हैं।और खरीददार तो ऐसे घूम रहे हैं मानो कोरोना से उनकी दोस्ती हो गई है ।

सबसे बड़ी बात यह है कि आज जो नए संक्रमित मिले हैं उनका इलाज बहुत ही जरूरी है। मरीजों को भेजने के लिए स्वास्थ अमला निजी बसों की व्यवस्था करने में जुट गया है। हालांकि उनके सहयोग के लिए शारदा शिशु मंदिर ने अपनी बस स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। इस बस से 15 से 20 संक्रमित मरीजों को रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। शहर के एक डॉक्टर ने कहा कि अब शहर को महामारी से भगवान ही बचा सकता है।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आशीष सिन्हा ने लोगों से कहा है कि वे अपनी सुरक्षा स्वयं करें। लोगों के द्वारा बरती जा रही लापरवाही उन्हें मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने अपील करते कहा है की [ वियर ए फेस कवर] बिना मास्क के बाहर कतई ना निकले। वॉश योर हैंड्स अपने हाथ बार-बार धोएं.. कीप ए सेफ डिस्टेंस सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आज जो नए मरीज मिले हैं किन किन वाडो से है उसकी सूची में जारी की जाएगी ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!