
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के मानव संसाधन विभाग के विकास वर्मा एवं सी एस आर के रुपेन पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया की जिस मार्ग को बंद किये जाने की बात किया जा रहा है वह मार्ग आम जनता और रहवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख करके फैसला लिया गया है वह रास्ता सीधे ट्रक यार्ड में जाता है जहा पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ट्रको का आना जाना लगा रहता है और यह रास्ता सीधे फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाता है रात के समय में यहाँ पर अँधेरा रहता है । जिस वजह से कई बार गंभीर हादसा हो चूका है इस रास्ते को बंद करने का मुख्य उदेश्य जनता की सुरक्षा का है । ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो जाये ट्रक यार्ड को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है बाउंड्री बना कर अंदर जाने और बहार निकलने का अलग अलग रास्ता बनाया जा रहा है साथ है सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है आम जनता के आवागमन के लिए मुख्य मार्ग खुला हुवा है जो रेलवे स्टेशन से सीधे स्कूल बैंक पोस्ट ऑफिस होते हुए बैकुंठ से बाहर निकल जाता है । रुपेन पटनायक ने कहा है की फैक्ट्री प्रबंधन हमेशा आम जनता और आस पास के निवासियों के हित के लिए काम करते है । उनके द्वारा लिया गया फैसला कभी भी निजी स्वार्थ के लिए नहीं होता है “मानव संसाधन विभाग के विकास वर्मा ने कहा है की “दुर्घटना गलतियों के कारण होती है सुरक्षा का पालन डर से नहीं मन से होना चाहिए” भीड़ भाड़ और असुरक्षित मार्ग को आम जनता और रहवासियों की भलाई के लिए बंद किया गया है । ताकि उन्हें होने वाली दुर्घटना से दूर रखा जा सके इसका और कोई दूसरा मतलब नहीं निकला जाना चाहिए ।








Comments are closed.