तिल्दा नेवरा खपराडीह में तालाब कैचमेंट एरिया का गहरीकरण कार्य हुआ पूर्ण

1980 क्यूबिक मीटर जलसंधारण की अतिरिक्त क्षमता को बढ़ाया, पशुओं के पेयजल हेतु अतिरिक्त स्रोत

तिल्दा/ नेवरा/ अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने खपराडीह ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के अनुरोध पर ”पक्की बधानी” तालाब के कैचमेंट एरिया का गहरीकरण कर 1980 क्यूबिक मीटर अतिरिक्त जलसंधारण की क्षमता को बढ़ाया।
इस गहरीकरण के उपयोगी कार्य से वर्षा जल संचय को बढ़ावा मिलेगा तथा वर्ष के अधिकतम महीनों में पानी एकत्र रहेगा जिससे पशुओं, अन्य जानवरों तथा पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता बनी रहेगी।
ग्रामीणों ने अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए इस तलाब के निकले हुए मिट्टी को गांव के मुख्य निस्तारी तालाब के किनारे बिछा कर आवागमन का रास्ता भी बना दिया है। पहले रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को बहुत घूम कर जाना पड़ता था, अब इस रास्ते के बनने से श्रम तथा समय की बचत होगी।
तालाब कैचमेंट एरिया के गहरीकरण कार्य में सहयोग देने हेतु पंचायत एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने कार्यस्थल पर रहकर सहयोग किया।
मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं गांव के गणमान्य नागरिक ने इस कार्य हेतु अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!