तिल्दा/नेवरा/ अनुज का रण और अनिल की नीति,लंबे समय की मेहनत ने होली के पहले मनवाई दीपावली

☆ वेदराम मनहरे परिवार को हर बार मिल रहा जनपद की कमान ☆

☆ जनता से सीधे जुड़ाव बनाता हैं वेदराम मनहरे जननेता ☆

☆ अपनी राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध हैं अनिल अग्रवाल ☆

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार और पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा की छवि केवल धरसींवा में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय है। विधायक अनुज शर्मा जहां पर भी जाते हैं वहां के लोगों को अपना बना लेते हैं। अपने ही अंदाज में जब वे सूर छेड़ते हैं तो पब्लिक वंश मोर वंश मोर से क्षेत्र को गूंजायमान कर देती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ग्रामीण अनिल अग्रवाल की नीति के हर कोई मुरीद है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति का लोहा न केवल विधानसभा चुनाव में बल्कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत में भी मनवा दिया है। चुनाव संचालक की भूमिका में अनिल अग्रवाल ने होली के पूर्व दीपावली मनाने का मौका न केवल भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों, कार्यकर्ताओं को बल्कि क्षेत्रवासियों को भी दीपावली सा माहौल दिया है। आखिरकार लंबे समय से की जा रही मेहनत होली के पहले ही रंग ले आई है।

बता दें कि जब अनुज चुनावी मैदान में उतरे तो महिलाओं और युवाओं ने उन्हें हाथों-हाथ लिया था और एकतरफा वोटिंग के जरिए अपना समर्थन दिया था भाजपा के प्रत्याशी अनुज शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी छाया वर्मा को 44,343 वोटों के विशाल अंतर से हराया था। अनुज शर्मा को कुल 107,283 वोट मिले थे जबकि छाया वर्मा जो राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं, उनको 62,940 वोट ही प्राप्त हुए। इस चुनावी जीत ने न केवल अनुज शर्मा की लोकप्रियता को और बढ़ाया बल्कि यह भी दर्शाया कि उनकी नीतियों और योजनाओं ने जनता के बीच गहरी छाप छोड़ी है। इसका असर नगर पालिका और नगर ग्राम पंचायत चुनाव में साफ दिखाई दिया है।

इसी तरह अनिल अग्रवाल, जिन्हें रायपुर ग्रामीण में चाणक्य के नाम से जाना जाता है, अपनी राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी रणनीतियों के परिणामस्वरूप न केवल विधानसभा चुनाव में, बल्कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत के चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व सफलता मिली है। अनिल अग्रवाल का चुनावी प्रबंधन हर स्तर पर विजय पताका फहराने में अत्यंत प्रभावी साबित हुआ है।

लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब सामने आया

अनिल अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और प्रेरणा भरी है, उसका परिणाम यह है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब सामने आया है, और क्षेत्र एक बार फिर से भाजपा मय हो गया है। इस सफलता ने न केवल पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि अनिल अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण ने भाजपा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

प्रदेश के हाईप्रोफाइल जनपद तिल्दा के अध्यक्ष बने टिकेश्वर मनहरे

पूरे प्रदेश में 25 जनपद सदस्य वाली तिल्दा जनपद का चुनाव सुर्खियों में रहा। यहां कई दिग्गज नेताओं ने जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़े और नामांकन से लेकर मतदान परीणाम तक स्तिथि बेहद संवेदनशील रही है। इसके बावजूद रायपुर जिला प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशासन की दिखी उत्कृष्ट व्यवस्था

आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जनपद कार्यालय बाहर से बेरिकेटिंग की गई। आवश्यक पुलिस बल रिजर्व रखा गया। सीएसपी और टीआई पूरे मतदान परीणाम तक उपस्थित रहे। आम लोग प्रशासन की चुनाव की रूपरेखा और चुनाव की कार्यवाही से बेहद प्रभावित होकर तारीफ करते दिखे।

भाजपा के हित में ये रहे सुखद परिणाम

जनपद अध्यक्ष के लिए टिकेश्वर मनहरे 25 मतों में कूल 13 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर विजय हुए। वही उपाध्यक्ष पद पर 25 मतों में कूल 13 मतों के साथ दुलारी सुरेंद्र वर्मा विजय हुए।

बेंमता से चांदनी यदु, खैरखुट से देवेंद्र वर्मा, सरोरा से सेवती साहू, टंडवा से गीतांजलि घृतलहरे, बिलाड़ी से उतरा निषाद, मोहदा से कल्याणी सिरमौर, कुंदरु से भारती निलमलकर, चिचोली से यशोदा वर्मा, देवरी से देवव्रत शर्मा, तुलसी नेवरा से नरसिंह वर्मा, मोहगांव से कुंती वर्मा, सरफोगा से लालनी ध्रुव सरारीडीह से तुकाराम जोगी, रायखेड़ा से प्रकाश सागरवंशी, जजगीरा से संध्या वर्मा, ख़ौना से कुंजलाल वर्मा, मोहरेंगा से लेखु सेन, पंचरी से टिकेश्वर मनहरे, मोतिमपुर कला से प्रति मनहरे, बुडेरा से प्रिति जांगड़े, केशला से सरोज भारद्वाज, इल्दा से सौरभ वर्मा, बेलदारशिवानी से गंगा वर्मा, माठ से दुलारी वर्मा, अडसेना से शिवशंकर वर्मा जनपद सदस्य बने हैं।

रायपुर जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए किया उचित प्रबंधन

एसडीएम राजस्व आशुतोष देवांगन ने कहा कि
सभी ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए उचित प्रबंधन किया गया।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान
    error: Content is protected !!