तपती गर्मी में शीतल शरबत मंदिर एवं शरबत रथ से राहगीरों का गला हो रहा तर, दुआएं दे रहे लोग

कोरबा/ 44 डिग्री तापमान से इन दिनों कोरबा की सड़के ऐसी लग रही है, मानो आग उगल रही हो । लेकिन कोरबा एक ऐेसा शहर है जो कभी सोता ही नही। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां दिन दोपहर और रात को भी चहल कदमी बनी रहती है और दोपहर में भी लोगों का आना जाना लगा रहता है, ऐसी तपती गर्मी में जब लोगों को ठण्डा जल और ठण्डा शरबत मिल जाये तो इससे बड़ा पुण्य गर्मी मे कुछ भी नही हो सकता।

शांति देवी मेमोरियल सोसायटी के सौजन्य से कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के द्वारा शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने एवं कोसाबाड़ी शांति हीरो के सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल से शीतल शरबत मंदिर संचालित है जहां पर रोजाना सैकड़ो राहगीर रूक कर शीतल शरबत का आनंद ले रहे है और गर्मी में सूखे गले को तर कर आनंदित हो रहे है। गर्मी में ऐसी सुव्यवस्था और शरबत पिलाने वाले कर्मियोें के सद्व्यवहार से लोगों की दुआएं भी निकल रही है।

शीतल शरबत रथ भी घुम रहा –  शहर की सड़को में यत्र-तत्र कहीं भी शीतल शरबत रथ दिख जाता है और लोग रूकवा कर शीतल शरबत का आनंद लेते है। यह रथ खास कर भीड़-भाड़ वाले बाजारों और हटरियों में भी पहुंच रहा है जहां पर लोग शीतल शरबत का आनंद उठा रहे हैं। ऐसी गर्मी में कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के द्वारा गर्मी के दिनों में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस तरह के पुण्य कार्य से लोगों की जेहन से दुआएं भी निकल रही हैं।

  • Related Posts

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    अंजनी कुमार साहू सीपत – छत्तीसगढ़ सरकार की ‘न्योता भोज’ योजना के अंतर्गत आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनीकला में…

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव बिलासपुर/यु मुरली राव छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर शाखा द्वारा खेल एवं…

    Comments are closed.

    You Missed

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
    error: Content is protected !!