डॉक्टर की लापरवाही से पहाड़ी कोरवा महिला और नवजात की मौत का आरोप

कोरबा 16 जून। जिले के ग्राम पंचायत चुहिया के भटगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक पहाड़ी कोरवा महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना ने न केवल चिकित्सा तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर किया है, बल्कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले इस संवेदनशील समुदाय के प्रति शासन-प्रशासन की उदासीनता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गर्भवती मंगई (पति अमर सिंह), निवासी भटगांव, को अचानक दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तत्काल महतारी एक्सप्रेस 102 को कॉल कर अजगरबहार प्राथमिक केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद भुवनेश्वरी चंद्रवंशी ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद कुछ देर तक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई और 15 जून दोपहर करीब 2.30 बजे उनकी मौत हो गई।

हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले के बावजूद शवों को जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस से शाम 6 बजे के आसपास भेजा गया, जो कि चिकित्सा अमले की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के वक्त अस्पताल प्रभारी विमलेश्वरी की अनुपस्थिति ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज और रेफर की प्रक्रिया होती तो दोनों की जान बच सकती थी। अब सवाल यह उठता है कि जब डिलीवरी सामान्य थी और महिला व नवजात ठीक थे, तो कुछ ही मिनटों में मौत कैसे हो गई? यह मामला न केवल चिकित्सा जांच का विषय है, बल्कि प्रशासनिक कार्यवाही की मांग भी करता है। जिला प्रशासन से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आदिवासी समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!