ट्रांसपोर्टर और कांग्रेस पार्षद के पोते का अपहरण, घर से किया किडनैप, पुलिस ने इलाके में की नाकेबंद

रायगढ़ । जिले के खरसिया में ट्रांसपोर्टर राहुल अग्रवाल के बच्चे का अपरहण हो गया है । बच्चा कांग्रेस पार्षद का पोता है । पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद करीब 9 बजे पुलिस बच्चे के घर पहुंचीं। पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू की पुलिस आरोपी का मोबाइल ट्रेस कर रही हैं । आरोपी बच्चे के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है आरोपी जांजगीर-चांपा जिले का बताया जा रहा है ।

फुटेज में दिखने वाला लड़का ट्रांसपोर्टर के घर में रसोइया है । जानकारी के मुताबिक बाइक में बच्चे को शाम करीब 5 बजे चिप्स खिलाने के बहाने ले गया, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है. आरोपी का नाम खिलावन दास महंत है ।
आरोपी जांजगीर जिले का रहने वाला है इसलिए खरसिया पुलिस ने इसकी सूचना जांजगीर पुलिस को भी दी है इधर, पुलिस ने जांजगीर जिले के सरवानी गांव में दबिश दी है, लेकिन युवक यहां भी नही पहुंचा है. वही ये भी जानकारी मिल रही है कि युवक पिछले तीन चार साल से अपने घर से बाहर रहता है । खबर ये भी है कि उक्त युवक सक्ती के नंदेली के पास कहीं किराए के मकान में रहता है । पुलिस वहां भी दबिश देने की तैयारी में है ।
बच्चे के दादा पार्षद रमेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारे यहां युवक रसोइया का काम करता था आज शाम वह घर आकर बच्चे को चिप्स खिलाने के नाम पर लेकर गया है हम लोग भी यहां नहीं थे हमें घरवालों से सूचना मिली तब जाकर हमने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!