
तिल्दा/नेवरा/ थाना तिल्दा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेमता नेशनल हाइवे में ट्रक और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गयी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो । गयी एक अन्य मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया । घटना स्थल पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गयी थी,सुचना मिलते ही तिल्दा थाना प्रभारी शरद चंद्रा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को सिमगा अस्पताल में भर्ती कराया मृतक का शव अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया व आवागमन सामान्य किया गया । मोटर सायकल क्रमांक टी वी एस स्टार सिटी cg 04 HK 4913 और 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 -22 P 9331 के बीच में हुआ था जबरदस्त एक्सीडेंट ।
इस दर्दनाक हादसे में घटना स्थल पर ही सूर्यकांत तिवारी पिता पवन तिवारी 21 वर्ष निवासी भूमिया की मौत होगई एवं साथ में सवार राहुल तिवारी 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।








Comments are closed.