टीचर बेटे को घर से निकलवाने हाईकोर्ट पहुंचा पिता, पक्ष में आया फैसला

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेशे से शिक्षक बेटे को आदेश दिया है कि वह अपने पिता के नाम के मकान को एक सप्ताह के भीतर खाली करे। हालांकि पिता को सरकारी पेंशन मिलती है इसलिए गुजारा भत्ता देने का आदेश रद्द कर दिया है। बेटे ने रायपुर कलेक्टर के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सत्ती बाजार रायपुर के सेवालाल बघेल ने रायपुर कलेक्टर के समक्ष मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत आवेदन लगाकर बताया था कि रायपुर में उसके मकान में बेटा और बहू रहते हैं। दोनों उसकी देखभाल नहीं करते। न उन्हें समय पर भोजन मिलता है और न ही इलाज कराया जाता है। उसके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। मकान मेरे नाम पर है पर घुसने नहीं देते और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं। बेटा गरियाबंद में शिक्षक है और उसे 50 हजार रुपये सैलरी मिलती है, वह उसका देखभाल करने में सक्षम है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई थी कि उसके मकान को बेटे से खाली कराया जाए और हर माह 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिलाया जाए। कलेक्टर ने पिता को हर माह 5 हजार रुपये भत्ता देने और 7 दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ बेटे नीरज बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की सिंगल बेंच ने की। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर मकान खाली करने के हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। गुजारा भत्ता के संबंध में आदेश को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया है कि पिता एफसीआई से रिटायर्ड है और उसे पेंशन मिलती है।

  • Related Posts

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस के भीतर लॉबिंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी…

    Read more

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
    error: Content is protected !!