टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरिषड…

तिल्दा/ नेवरा/ कलेक्टर डा.एस भारतीदासन मंगलवार को तिल्दा पहुंचे जहा पर सर्व प्रथम उन्होंने अम्बेडकर भवन में चल रहे कोविड सेंटर का अवलोकन कर वह भर्ती मरीजों से मिल कर उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तत्पश्चात सांस्कृतिक भवन में बन रहे ऑक्सीजन युक्त 30 बिस्तर कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया अंत में वे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। । -।कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने टीकाकरण केंद्र में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार लोगो को टीका लगाने के निर्देश दिए।टीकाकरण केंद्र में लोगो को मास्क पहन कर आने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने की बात कही।टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखें।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सुरक्षा सहित अन्य गतिविधियों पर पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की सूची के अनुसार सचिव को मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए बुलाने के निर्देश दिए गए है ।उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित उम्र का कोई भी व्यक्ति न छुटे।कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है।

रायपुर जिले में तिल्दा के वार्ड क्रमांक 18, में टीकाकरण किया जा रहा है यहाँ पर 4 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्डधारियों, बीपीएल राशन कार्डधारियों, एपीएल के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्गों के अलग-अलग काउंटर है टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही पहुंच रहे है । टीका लगवाने के बाद अधिकांश युवाओं ने फील गुड किया और खुद टीका लगवाने के बाद वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। आम जन से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।।डॉ.एस भारतीदासन के साथ रायपुर एस डी ऍम जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद थे ।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!