
रायपुर । छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो ने राज्य के एडीजी जीपी सिंह पर कल मारे गए छापे के बाद अब तक बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश मिलने की जानकारी आज शाम एक प्रेस नोट में दी है।
जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर कल सुबह एक साथ छापे मारे गए थे और इसके पहले एसीबी ने उनके खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति का मामला दर्ज किया था। कल शाम अपने प्रेस नोट में एसीबी ने जीपी सिंह के खिलाफ यह जानकारी दी थी कि उन्होंने लोगों को धमकाकर और ब्लैकमेल करके करोड़ों रुपए की उगाही की थी।
आज रात को जारी प्रेस नोट में अब तक एसीबी को बीमा और पूंजी निवेश के जो कागजात मिले हैं उसकी जानकारी प्रेस नोट में दी है।







Comments are closed.