
□ सिंधी कॉलोनी और आसपास के बाजारों की करीब 1 हजार दुकानें बंद रखेंगे □
इंदौर/ पटेल नगर में बावड़ी हादसे के बाद वहां मंदिर तोड़ने का विरोध थमने का नाम नहीं ले. रहा है। मंदिर तोड़ने के विरोध में सिंधी कॉलोनी और आसपास के बाजार कल आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सिंधी समाज के लोगों का कहना है की मंदिर को तोड़कर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया है, जबकि पूरी गलती अधिकारियों की थी। संत कंवरराम व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोपाल कोडवानी और सचिव संजय बागेचा ने बताया कि कल सिंधी कॉलोनी के साथ-साथ साधु वासवानी नगर, वसण शाह नगर, जागृति नगर, जीवनदीप कॉलोनी की करीब एक हजार दुकानें बंद रहेंगी। आधे दिन तक के बंद का आह्वान किया गया है।
समाज के लोगों ने मांग की है कि रहवासी संघ को मंदिर फिर से बनाने की अनुमति दी जाए। गौरतलब है कि बावड़ी हादसे में सिंधी समाज के 15 लोग भी काल के गाल में समा गए थे।









Comments are closed.