जिले में आज 8अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र,3 अभ्यर्थियों ने आज जमा किया नाम-निर्देशन पत्र

अब तक जिले में 48 व्यक्तियों ने लिए नामांकन पत्र

कोरबा/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 01, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के लिए शून्य तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार के लिए 04 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। साथ ही जिले में आज 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रेम चन्द्र पटेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री सुरेन्द्र प्रसाद राठौर एवं आम आदमी पार्टी से श्री चंद्रकांत डिक्सेना शामिल हैं। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 48 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं एवं कुल 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल
    error: Content is protected !!