जिला प्रशासन द्वारा संचालित अग्रमन के 15 छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में दिखाया दमखम, चार छात्रों का परसेंटाइल 90 फीसदी से अधिक

कोरबा। कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय की निगरानी में संचालित अग्रगमन अध्ययन सह विशेष कोचिंग के 15 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। अग्रगमन के 25 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल अर्जित किया है।
छात्र संजय कुमार ने 93.47 परसेंटाइल के साथ अग्रगमन में टाॅप किया। निखिल कुमार ने 91.47, अभय इंगले ने 90.23 एवं अखिलेश कुमार ने 90.21 परसेंटाइल प्राप्त कर अपना दमखम दिखाया। इनके अलावा सुमन कश्यप, तुषार कुमार, कल्पना तिवारी, अशोक सिंह, श्रद्धा, नेहा सिदार, खेलन सिंह, हर्ष अहिरवार, तेजूराम बिंझवार, आशुष कुमार, अजय कुमार ने भी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। ये सभी छात्र जिले के सरकारी विद्यालयों से हैं। 2018-19 में 14 तथा 2017-18 में 6 छात्र सफल हुए थे। साल दर साल सफल होने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने सफल होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि अग्रगमन में कॅरियर पाइंट के फैकल्टी द्वारा सेवाएं दी जाती हंै। अग्रगमन में छात्रों के लिए कोचिंग की व्यवस्था निशुल्क होती है। छात्रों को निशुल्क आवास व भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष जिला स्तर पर अग्रगमन में प्रवेश के लिए परीक्षा ली जाती है। श्री पांडेय ने बताया कि कोचिंग कक्षाओं की निरंतर निगरानी की जाती है। प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा समय- समय पर मार्गदर्शन किया जाता है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!