जागरूकता से कैंसर पर काबू पाना संभव – डा विभाष राजपूत

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत के प्रमुख चिकित्सकों में शुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत विश्व कैंसर दिवस पर विभिन्न माध्यमों से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे यह उद्देश्य है कि लोग कैंसर के प्रति जागरूक हो। कैंसर जैसी बीमारी की समय से पहचान हो और इसका उपचार हो। बताया कि सही जानकारी ना होने के कारण अधिकांश लोग कैंसर की अन्तिम स्टेज तक पहुॅंच जाते है उस समय कैंसर से लड़ाई में चिकित्सकों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। बताया कि अगर कैंसर का शुरूआत में पता चल जाये तो इसका 100 प्रतिशत ईलाज संभव है और इस बीमारी से आसानी से जंग जीती जा सकती है। बताया कि मानव शरीर अनगिनत कोशिकाओं से बना हुआ है। इन कोशिकाओं में निरन्तर विभाजन होता रहता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है और इस प्रक्रिया पर शरीर का पूरा नियंत्रण होता है। बताया कि कभी-कभी शरीर के विशेष अंग की कोशिकाओं का नियंत्रण बिगड़ जाता है व कोशिकाएं बेहिसाब तरीके से बढ़ने लगती है और एक प्रकार की गांठ उभरने लगती है। कोशिकाओं के बेहिसाब तरीके से बढ़ने को कैंसर कहा जाता है। कहा कि इसका उपचार सही समय पर न किया जाए तो यह पूरे शरीर में फैल जाता है। बताया कि शोधकर्ता मानते है कि कैंसर 200 से भी अधिक तरह का होता है। कुछ कैसर बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहे है जिसमें ब्लड़ कैंसर, फेफड़ो का कैंसर, ब्रेन कैंसर, स्तन कैंसर, स्किन कैंसर आदि प्रमुख है। बताया कि वर्तमान में कैंसर के ईलाज में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी व औषधियों के साथ-साथ अनेकों प्रकार की नवीन तकनीक मौजूद है जिनसे कैंसर का सफलतापूर्वक ईलाज किया जा रहा है। कहा कि किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले और शरीर में हो रहे किसी भी असामान्य परिवर्तन का आभास होने पर अपने नजदीकी चिकित्सकों से परामर्श ले। बीमारियों के लक्ष्णों से स्वयं भी जागरूक हो और अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को भी जागरूक करें।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!