जयसिंह अग्रवाल की बाजी पडी उलटी, जनसंघ के समय से भाजपा में जुड़े बैगा मुखिया को कराया था कांग्रेस प्रवेश.. एक दिन में हुआ मोह भंग

रायपुर। मरवाही उप चुनाव में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपने विरोधी दल भाजपा और जेसीसीजे के नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश कराकर मजबूत दिखाने की कोशिश की थी । लेकिन कहते हैं न शेर को भी सवा शेर मिलता है और यही हुआ। इस बार जयसिंह अग्रवाल की बाजी पडी उलटी दरअसल, बैगा आदिवासी समाज के एक मुखिया मंडल बैगा को प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस प्रवेश कराया था । तस्वीर साझा की गई साथ में कहा गया कि कांग्रेस की नीति-रीति से प्रभावित होकर बैगा समाज के मुखिया, जो भाजपा समर्थित हैं, उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
लेकिन अगली सुबह मंडल बैगा का कांग्रेस की नीति-रीति से मोह भंग हो गया है। वें आज रविवार को सांसद अरुण साव के समक्ष भाजपा में घर वापसी कर ली है। उन्होंने भाजपा में पुनः प्रवेश करते हुए मंच से कहा है कि उन्हें जबरदस्ती लेकर गए थे और उन्हें मालूम नहीं था कि उन्हें कांग्रेस प्रवेश करा लिया जाएगा।
मंडल बैगा आस-पास के 5000 से भी ज्यादा बैगा आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं । जो एक बड़ा वोट बैंक है। कांग्रेस ने इसी वोट बैंक के चक्कर में मंडल बैगा को कांग्रेस में शामिल किया था लेकिन मंडल बैगा ने कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर अपने घर वापसी कर ली है । मंडल बैगा जन संघ के ज़माने से भाजपा में आस्था रखते हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!