जन्माष्टमी के अवसर पर गौरखेड़ा में हुए विविध कार्यक्रम, बाजे-गाजे के साथ रैली निकाल किया गली भ्रमण

तिल्दा/नेवरा/ अंचल में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कृष्ण के बालस्वरूप की पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के मन्दिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां भक्त कान्हा जी के दर्शन किए। जगह-जगह दिन भर विविध कार्यक्रम भी हुए। इसी तारतम्य में ग्राम गौरखेड़ा में भी छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के रायपुर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोशन यादव व श्री राधे कृष्णा यादव युवा संगठन के विशेष सहयोग से जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाजे-गाजे के साथ भव्य रैली निकालकर गली भ्रमण किए। साथ ही मटका फोड़, कुर्सी दौड़, दही लूट, चम्मच बांटी दौड़, बोरा दौड़,लोटा दौड़ सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनेक स्थानों पर कृष्ण गीतों पर आधारित भजन व नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। लोगों ने व्रत रखे व घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद भी वितरित किया गया। और दिनभर लोग कृष्ण भजनों पर झूमतें रहे। इस अवसर पर अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। देर रात्रि तक भजन संध्या के साथ भगवान कृष्ण जन्मोत्सव आतिशबाजी,पुष्प वर्षा के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को पालने में रखकर उन्हें झुलाया गया और विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। घर-घर में कृष्ण झांकियां भी सजाई गई थी। छोटे-छोटे बच्चे भी कृष्ण और राधा के बाल रूप में नजर आए। सिर में मुकुट, मुकुट में मोर पंख, हाथ में माखन की मटकी, पीतांबर, बांसुरी और वैजयंती के माला से सुसज्जित कान्हा लोगों का मन मोह लिया। अपने अद्भूत स्वरूप में मुरली थामें नौनिहाल नटखट अदाओं में इठलाते नजर आए। नटखट कान्हा और चुलबुली राधा के रूप धरकर बच्चें सोशल मीडिया में भी जमके वाहवाही बटोरे। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया। कार्यक्रम में सरपंच पुनीत राम साहू,छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के रायपुर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोशन यादव,गैंदुराम यादव श्री राधे कृष्णा यादव युवा संगठन के अध्यक्ष पवन यादव ,उपाध्यक्ष गोविंद यादव,पंकज यादव,अरुण यादव,आकाश,यशवंत,
कुम्भकरन,भोजराम,नागेंद्र,
परमेश्वर,रामस्वरूप, नंदकुमार,विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!