जनहित फाउंडेशन बागपत चलाएगा 22 मई से 28 मई तक विशेष बाल विवाह जागरूकता अभियान

बागपत/ जनहित फाउंडेशन मेरठ और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन यूएस संयुक्त रूप से बागपत जनपद के 150 गावो में लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम करेगा “एक्सेस टू जस्टिस” कार्यक्रम के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके तहत बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शौषण के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी साथ हीं उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह, बाल मजदूरी ना हो इसके लिए संकल्प/ शपथ भी कराई जाएगी और गांव स्तरीय बाल संरक्षण समिति बना कर उन को सक्रिय एवं संवेदनशील बनाया जाएगा।

समुदाय के लोगों को इस प्रकार के सामाजिक कुरीति से बचाव के साथ क़ानूनी मदद से बाल विवाह और बाल मजदूरी पर रोक लगाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह होनें पर कानूनी कार्रवाई और सजा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। बाल मजदूरी और बाल तस्करी में दी जाने वाली प्रलोभन से भी सतर्क रहने हेतु सभी को बताया जाएगा।

बच्चों के लैंगिक शोषण के बारें में भी जानकारी दी जाएगी। साथ हीं चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले सहयोग और मुआवजे के बारें में भी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा मलिक द्वारा “एक्सेस टू जस्टिस” कार्यक्रम के तहत गुड टच और बैड टच के बारें में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी।

अनीता राणा मलिक की देखरेख में जिला प्रशासन के साथ मिल कर इन 150 गावो को साथ जोड़ कर बाल अपराध मुक्त बनाया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी इस कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमे यह भी बताया गया की जल्द जिले स्तर पर सभी स्टेक होल्डर के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। विशेष अपील: आइए आप भी हमारे साथ इस अभियान में जुड़े और बाल अधिकारो की इस मुहिम में जुड़ कर अपने बागपत जनपद को बाल अपराध मुक्त और चाइल्ड फ्रेंडली बनाए

  • Related Posts

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव बिलासपुर/यु मुरली राव छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर शाखा द्वारा खेल एवं…

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    Comments are closed.

    You Missed

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई
    error: Content is protected !!