जंगल से निकलकर गांव में आतंक मचा रहे सियार, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 25 जुलाई। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत आने वाले जटगा और केंदई रेंज के जंगल से निकलकर आसपास के गांव में सियार आतंक मचा रहे हैं। चार से पांच की संख्या में सियार (सिकटा) दिनदहाड़े और रात के वक्त बच्चों से लेकर बड़े और जानवरों तक को अपना निशाना बना रहे हैं। सियारों ने एक हफ्ते से आतंक मचा रखा है और कई लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं, लेकिन सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारियों का रवैया उदासीन बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सियार वैसे तो करीब एक महीने से परेशान कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते से इनका आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। ग्राम हड़मोड़ में सियार ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम बच्चे को दिनदहाड़े काट लिया। तीन दिन पहले ही शाम के वक्त ग्राम कोटवार शंकर को सियार ने तब काट लिया जब वह शोर मचने पर अपने घर के दरवाजे पर आकर खड़ा था। एक ग्रामीण ने बताया कि वन कर्मियों को जानकारी दी गई थी कि सियार आतंक मचा रहे हैं और 3 साल के बच्चे को भी काट लिया है, लेकिन आने की बात कह कर कोई भी वन कर्मी गांव नहीं पहुंचा और न ही घायलों का हाल जानने की फुर्सत मिली।

बताया गया कि सियारों ने कई जानवरों को भी काट कर जख्मी कर दिया है। ग्राम हड़मोड़ के अलावा देवमट्टी, आमाटिकरा जटगा आदि आसपास के गांव में सियारों की दहशत है। ग्रामीण रतजगा कर सियार की तलाश में भी लगे रहते हैं ताकि सतर्क किया जा सके। आमाटिकरा में दो दिन पहले एक वृद्ध किसान को सियार ने तब काट लिया जब वह खेत में काम कर रहा था। उस किसान को अस्पताल ले जाने के संबंध में वन कर्मी को सूचना दी गई कि उसे अस्पताल ले जाना है,लेकिन वन कर्मी ने कहा कि अपने साधन से आ जाओ फिर यहां से ले जाएंगे। करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर गांव में सियार का शिकार हुए वृद्ध की हालत ऐसी नहीं थी कि वह किसी के बाइक में पीछे बैठकर जा सके क्योंकि उसे लगातार चक्कर आ रहे थे। काफी इंतजार के बाद अंततः डायल 112 वाहन में बिठाकर पीडित ग्रामीण को अस्पताल ले जाया गया।

  • Related Posts

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा जिले के ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ पेड़-पौधे और खेतों की हरी घास भी जलकर नष्ट…

    Read more

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंताकोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
    error: Content is protected !!