छत्तीसगढ़:- मुर्गे को काटने ही वाले थे पड़ोसी, पड़ी मालकिन की नजर ओर फिर…

बिलासपुर / बिलासपुर में एक महिला घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालन करती है। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। ये शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है। रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है ।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!