छत्तीसगढ़ की सरकार नरवा गरवा घुरवा बाडी यह ड्रीम प्रोजेक्ट है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोठान में “गाय मर” रही है!

जांजगीर। ग्राम पंचायत सचिव, एवं गौठान अध्यक्ष के घोर लापरवाही से अब तक अनेक गाये की मौत हो गई है। भूख की वजह से लगातार गायों की मौत हो रही है। जिला चांपा जांजगीर के कांग्रेश नेता चौलेश्वर चंद्राकर ने आज यह गंभीर आरोप ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर लगाया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि ग्राम पंचायत सरहर बाराद्वार से मात्र 1 किलोमीटर की दुरी पर गौठान निर्माण किया गया है । छत्तीसगढ़ की सरकार नरवा गरवा घुरवा बाडी यह ड्रीम प्रोजेक्ट है । ग्रामीण जनो आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के साथ समृद्ध शाली बनाने के लिये गोबर खरीदी वर्मी कंपोस्ट खाद सहित अन्य नर्सरी सहित कार्य के लिये गौठान निर्माण किया है । वही गौठान समिति के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से किया गया है। इस कार्यो को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं ग्राम स्तर के सचिव को जिम्नेदारी मिली है ।

ग्राम सचिव 15 वर्षो से एक ही गाँव सरहर में पदस्त है साथ ही बिर्रा भागोडीह में भी अटैच में किया गया। जिसके कारण गाँव की विकास सहित लगातार अवरोध उत्पन्न हो रहा है। जिला काँग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने प्रतिक्रिया देते जारी बयान में कहा है कि हमारे यशस्वी संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश की सरकार के द्वारा इन विकास कार्यो के लिए गौठान अध्यक्ष के खातों में पैसा भी भेजा गया है साथ ही चारा खरीदी एवं गाये के रख रखाव के लिये ब्लॉक बम्हनीडीह सीईओ के पर्याप्त मात्रा में धन होने के बावजूद घोर लापरवाही बरती जा रही है । इस पर तत्काल कार्यवाही करना जरूरी है । इस सन्दर्भ में जिला कलेक्टर, जिला पंचयात के सीईओ को अवगत कराने की बात कही है । साथ ही जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही कर निलंबित करने की बात करेंगे। इस गौठान में गायों की लगातार मौत होने से सड़क में फेंक दिया जा रहा है आवागमन करने वाले दुर्गन्ध का शिकार होना पड़ रहा है । ये लापरवाही ग्राम सचिव एवं गौठान अध्यक्ष व समिति की है । इस तत्काल स्थानीय प्रशासन ध्यान देना जरूरी है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!