छत्तीसगढ़ : इस मंदिर में हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, पट खुलते ही पहले जलता है लोबान, फिर होती है मां चंडी की पूजा

बालोद / एक ओर जब देश में जाति और धर्म को लेकर माहौल गरमाया हुआ है, वहां छत्तीसगढ़ का एक मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। इस मंदिर में दोनों ही धर्म के लोग एक साथ माथा टेकते हैं। मंदिर के पट खुलते हैं तो पहले लोबान जलाई जाती है और वहां से प्रांगण में स्थित मजार के लिए चादर निकलती है। इसके बाद दोनों मिलकर मां चंडी की पूजा-अर्चना करते हैं। खास बात यह है किदेवी की मूर्ति पर इस्लामिक झंडा भी लगा हुआ है।

सब मिल-जुलकर करते हैं पूजा

यह मंदिर है, बालोद जिले में गुंडरदेही के हटरी बाजार में। इसे चंडी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर पर जहां एक और चंडी मैया की पूजा की जाती है तो वहीं दूसरी ओर सैयद बाबा का हरे रंग का पवित्र 786 का पताका भी लहरा रहा है। यहां पर सभी धर्म मिल-जुलकर पूजा अर्चना करते हैं। पूर्व विधायक और मंदिर के संस्थापक परिवार के सदस्य राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि हिंदू मुस्लिम का टकराव कभी नहीं हुआ, सब मिलकर रहते हैं।

100 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

स्थानीय लोग बताते हैं कि मंदिर का इतिहास करीब 100 साल पुराना है। सैयद बाबा की पूजा और मां चंडी की पूजा भी उतनी ही पुरानी है। पुजारी खोरबाहरा राम ने बताया कि, सैयद बाबा की मजार पूर्वजों ने स्थापित की थी। जितनी पूजा माता की होती है, उतनी ही सैयद बाबा की भी। हिंदू-मुस्लिम के बीच कोई भी दूरी नहीं हैं। सैयद बाबा के नाम से दुख-दर्द दूर होते हैं। नवरात्रि पर विधि-विधान से ज्योति कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है।

किसी ने नहीं किया कोई दावा

गुंडरदेही नगर के सदर मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि, यहां पर बाबा अलाउद्दीन बगदादी और चंडी मंदिर समिति का लगाव है। यहां पर कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ। यहां पर जो राजपरिवार है, राजा साहब है, उन्होंने मजार का एक टुकड़ा या फिर सेहरा मंदिर में रखा हुआ है। कभी किसी मुसलमान ने इसे अपना होने का दावा किया, ना किसी हिंदू ने इस मंदिर पर अपना अधिकार जताया। यह ऐसी जगह है जहां हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं।

तालाब से निकली थी मूर्ति और पवित्र चांद

स्थानीय लोगों ने बताया कि चंडी माता की मूर्ति स्थानीय रामसागर तालाब से निकली थी और उसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का पवित्र चांद भी निकला। राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि उनके दादाजी ठाकुर निहाल सिंह जो क्षेत्र के अंतिम जमीदार हुए, उन्होंने इस मंदिर की स्थापना की थी। माता की स्थापना के साथ यहां पर एक हरा पवित्र सैयद बाबा साहब का 786 वाला चादर भी लगाया गया। तब से आज तक यह मंदिर वसुधैव कुटुंबकम के तर्ज पर लोगों को जोड़े हुए है।

सोशल मीडिया पर फैलाई फोटो के साथ अफवाह

अब बात मंदिर को लेकर हुए विवाद की। इस मंदिर एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसे लेकर तमाम तरह के भद्दे कमेंट भी किए गए हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहा कि जिसने भी झगड़ा फैलाने की कोशिश की है, वह यहां के नहीं हैं। मंदिर की तस्वीर को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। मंदिर समिति की तरफ से जल्द ही स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे, ताकि इस तरह की मंशा आगे कोई ना रख सके।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!