छत्तीसगढ:- 40 फीट ऊपर लटकता मिला युवक का शव, पानी की टंकी पर शर्ट से लगाई फांसी, आया था बहन के घर छठी कार्यक्रम में

सक्ती/ सक्ती जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव 40 फीट ऊपर पानी की टंकी पर सीढ़ी से लटका हुआ मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक छठी कार्यक्रम में अपनी बहन के घर आया था। इसके बाद उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मालखरोदार के जमगहन निवासी गनेंद्र साहू (29) रेलवे ठेकेदार के साथ काम करता था। वह एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर बहन के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने रनपोटा गांव पहुंचा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गांव से आए सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। उसमें गनेंद्र भी था। रास्ते में गनेंद्र ने कहा कि उसे अपने दीदी-जीजा के पास नरियारा गांव जाना है और पिकअप से उतर गया।

इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह उसका शव पानी की टंकी से लटका हुआ मिला है। गनेंद्र ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाया था। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि, गनेंद्र साहू ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। कार्यक्रम में गए लोगों और परिजनों से पूछताछ की जाएगी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। 

  • Related Posts

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया
    error: Content is protected !!