छत्तीसगढ:- शराब में मिलावट, दारू दुकान के सुपरवाइजर-गार्ड सहित 6 गिरफ्तार

बिलासपुर / जिले में सरकंडा के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब में मिलावट का मामला आया है। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा में शराब दुकान के कर्मचारी कुछ लोगों से मिलीभगत कर अंग्रेजी शराब में मिलावट करके बिक्री कर रहे थे। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में दुकान का सुपरवाइजर और गार्ड भी शामिल हैं। कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान के पूरे स्टाफ को हटा दिया है।

बता दें कि मिलावटी शराब के तार रायपुर और अंबिकापुर से भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शराब के बोतलों की नकली शीशी और ढक्कन की सप्लाई बसों से की जाती है। आरोपी दुकान बंद होने के बाद देर रात तक शराब में मिलावट का काम करते थे। इस दौरान एक सेल्समैन सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इस मामले की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी से लगातार स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन शनिवार को…

    Read more

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    रिपोर्टर – अंजनी साहू सीपत। समीपस्थ मोपका में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा के तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा। कथा वाचन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”
    error: Content is protected !!